दिल्ली: चीन साल 2024 में पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। उस वक्त अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सेवा से हट जाएगा।
‘चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्प’ (सीएएससी) के प्रमुख लेई फैनपेई ने कहा कि साल 2024 में जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सेवा से हट जाएगा तो चीन का अंतरिक्ष स्टेशन इस सेवा में बचा एकमात्र स्टेशन होगा।
चीन ने हाल ही में अपने दूसरे प्रायोगिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का सफल प्रक्षेपण किया। इस महीने के आखिर तक दो अंतरिक्षयात्री इस प्रयोगशाला में पहुंचकर एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं। मुख्य प्रयोगशाला के 2022 तक तैयार हो जाने की संभावना है।
लेई ने कहा कि चीन ने 2018 के आसपास अपने अंतरिक्ष स्टेशन के प्रायोगिक कोर माड्यूल को प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है।