बिहार में कहीं भी मिली शराब तो जेल जायेंगे नीतीश कुमार!

0
शराब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि जिस तरीके से नए शराब बंदी कानून में इस बात का प्रावधान है कि अगर किसी के घर में शराब की बोतल मिलती है तो उस घर के तमाम व्यक्ति जो कि 18 साल से उम्र से ज्यादा के हैं, उन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उसी तर्ज पर अगर बिहार राज्य में कहीं शराब मिलती है तो फिर मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से हैं परेशान तो इधर भी दे ध्यान, अब वॉट्सऐप भी होगा अलविदा

रामविलास पासवान ने यह बातें पुराने शराबबंदी कानून को खारिज करने वाली पटना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के बाद कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कड़ा फैसला लिया गया है कि घर के तमाम व्यस्क को जेल जाना पड़ेगा, उसी तर्ज पर सीएम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए, अगर राज्य में कहीं शराब मिलती है तो।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: SC ने लगाई सरकार को फटकार, पूछा 31 मार्च तक पुराने नोट जमा करने का मौका क्यों नहीं दिया

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में शराब बंदी के खिलाफ नहीं, बल्कि दंडात्मक प्रावधानों के खिलाफ है, जो मौलिक अधिकार और नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत,अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे

अगली स्लाइड पर पढ़ें आगे की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse