वादे पूरे नहीं करने के कारण मोदी का पंजाब में विरोध करेगा भारतीय किसान यूनियन-एकता

0
भारतीय किसान यूनियन-एकता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन-एकता ने आज कहा कि वह 18 अक्तूबर को लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा का विरोध करेगा । बीकेयू-ई ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही है ।
बीकेयू-ई के अध्यक्ष प्रशांत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम ने स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपना वादा पूरा नहीं कर रहे ।’’ मोदी 18 अक्तूबर को लुधियाना दौरे पर जाने वाले हैं, जहां वह एक कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को सम्मानित करेंगे ।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 135 पहुंची
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse