सर्जिकल स्ट्राइक: मोहन भागवत ने की मोदी की तारीफ, कहा- शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता

0
RSS
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक हमले की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार(9 अक्टूबर) को कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता।

इसे भी पढ़िए :  चीन-भारत सीमा पर शहीद पायलट के पिता ने पीएम को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया उन लोगों के साथ खड़ी होती है जिनके पास ताकत है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ‘‘शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता चाहे यह अच्छा हो या बुरा। हमने अभी तक अपनी ताकत नहीं दिखाई थी। इसलिए जब भी तनाव होता है तो अमेरिका हमसे शांत रहने को कहता है।’’

इसे भी पढ़िए :  फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

भागवत ने कहा कि ‘‘लेकिन जब से हमने ताकत दिखानी शुरू की है जो लोग हमें शांत रहने को कहते थे वे हमारे साथ खड़े होने लगे हैं। ऐसा इसलिए है कि हमने अपनी ताकत दिखाई है।’’

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने ढाका हमले के मास्टरमाइंड की पहचान की

आरएसएस के सरसंघचालक ने एक स्थानीय मंदिर में ये बयान दिए जहां वह नवरात्रि त्योहार के लिए आए थे।