धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद जदयू ने इकबाल हुसैन को पार्टी से निकाला

0
इकबाल हुसैन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: जदयू कार्यकर्ता इकबाल हुसैन द्वारा गया जिले में एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाये जाने संबंधी वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद पार्टी ने आज उनकी प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी।
पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव नवीन कुमार आर्य ने पीटीआई भाषा को बताया कि बिहार जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  लालू बोले, नोटबंदी पर पीएम मोदी पूरी तरह फेल, लेकिन सजा के लिए नहीं बता रहे चौराहा

उन्होंने कहा कि सिंह ने हुसैन की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी और उनके आचारण पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

इसे भी पढ़िए :  पप्पू यादव को हथकड़ी पहनाकर अदालत में पेश करने पर 11 पुलिस कर्मी सस्पेंड

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse