मोहर्रम में बुर्का पहन पहुंचा VHP नेता, महिला से छेड़छाड़ करने पर जमकर हुई पिटाई

0
प्रतिकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। इलाहाबाद में विहिप जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव शनिवार(8 अक्टूबर) की रात बुर्का पहन कर मऊआइमा के मानी उमरपुर में आयोजित मोहर्रम की मजलिस में छिप कर घुस गया। बुर्का पहने अभिषेक यादव महिलाओं के बीच घुसकर बैठ गया।

इसे भी पढ़िए :  जिम्नास्ट दीपा पर ट्वीट करना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी

लेकिन कुछ ही देर बाद उसके हावभाव और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ से लोगों को शक हो गया। जिसके बाद उसका बुर्का खुलवाया गया तो उसकी पोल खुल गई। बुर्का पहने शख्स की शिनाख्त विहिप के जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड नं 40 ( द्वितीय) से जिला पंचायत सदस्य शिप्रा यादव के पति अभिषेक यादव उर्फ हिन्दू के रूप में हुई। इसके बाद तो बवाल बढ़ गया।

इसे भी पढ़िए :  ऐश्वर्या राय ने अभिषेक के संग, संगम में विसर्जित की अपने पिता की अस्थियां

वहां मौजूद लोगों ने महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर बैठे विहिप नेता और उसके साथी आसिफ की जमकर पिटाई की। दोनों लहूलुहान हुए तो गांव में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात की सीएम आनंदीबेन की विदाई की ये हैं वजहें?

आगे पढ़ें, पहले भी जा चुका है जेल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse