योगी आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को बताया ईसाईकरण की साज़िश का हिस्सा

0

बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ के मुताबिक मदर टेरेसा जैसे लोगों ने भारत के ईसाईकरण की कोशिश की। उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगो ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यो में खतरनाक स्थिति पैदा कर रखी है।

इसे भी पढ़िए :  राम्या ने स्वतंत्रता आंदोलन में RSS की भूमिका पर उठाए सवाल

भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदर टेरेसा जैसे लोग कभी ईसाईकरण का काम करते है तो कभी फादर बनकर हिंदुओं को दफनाने का काम करते है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहे है।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में आज सपा और बसपा बनाएंगी चुनावी रणनीति