श्रीनगर के भीतरी इलाकों में कफ्र्यू

0
कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

श्रीनगर के भीतरी इलाकों में एहतियाती उपाय के रूप में आज कफ्र्यू जारी है। साथ ही घाटी में 97 वें दिन आज जनजीवन प्रभावित हुआ है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर के पांच थाना क्षेत्र अन्तर्गत इलाकों में कफ्र्यू जारी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में लगातार 9वें दिन भी कर्फ़्यू

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में नाउहट्टा, खानयानर, रैनवारी, सफकदल और महराज गंज थाना क्षेत्र में लोगों की गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी है।अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में कहीं अन्य लोगों की गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। पूरी घाटी में धारा 144 सीआरपीसी के तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती बोली, BSP ही अकेली ऐसी पार्टी है जो BJP को UP की सत्ता में आने से रोक सकती है

उन्होंने बताया कि लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि लोग बिना भय के अपना दैनिक कामकाज कर सकें।यहां के व्यपारिक गतिविधियों के केन्द्र लाल चौक के इर्द-गिर्द सहित शहर के सिविल लाइन्स इलाकों में निजी वाहनों और ऑटो रिक्शाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी के विधायक नहीं कर रहे हैं जांच में सहयोग: दिल्ली पुलिस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse