पाक ने फिर कश्मीर राग अलापा, कहा: कश्मीर पर कूटनीतिक आक्रामकता के बाद भारत ‘परेशान’

0
नफीस जकारिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पाकिस्तान ने आज दावा किया कि कश्मीर में ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन’ को उजागर करते हुए उसने जो कूटनीति आक्रामकता दिखाई है उसकी वजह से भारत ‘परेशान’ हो गया है।
पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने यह भी आरोप लगाया कि भारत कश्मीर से ‘ध्यान भटकाने’ के लिए नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बोको हराम के चंगुल से आजाद लड़कियां अब पहुंची अपने घर

उन्होंने कहा कि भारत ‘परेशान’ है क्योंकि पाकिस्तान ने कश्मीर में हालात को लेकर नयी दिल्ली का ‘पर्दाफास करने’ के लिए कूटनीतिक अभियान की शुरूआत की है।

इसे भी पढ़िए :  शुक्रवार को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बैंकिंग, परिवहन सेवाओं पर होगा असर

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार जकारिया ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पड़ोसी देशों के मामलों में दखल और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन भारत की परेशानी का सूचक है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में हालात का मुद्दा सभी स्तरों पर प्रभावी ढंग से उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी के ट्रेन में हमला, 18 लोग घायल

जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन और भारतीय अत्याचारों’ को दुनिया भर में उजागर करना जारी रखेगा।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse