भारत ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे

0
पहला वनडे

न्यूजीलैंड-भारत के बीच धर्मशाला में खेले गया पहला वनडे मैच भारत ने जीत लिया है। रहाणे और पांडे ने भारतीय पारी की धमाकेदार शुरूआत की। विराट कोहली ने बनाए नाबाद 84 रन। रहाणे ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 34 गेंदों में 33 रन बनाएं, जबकि रोहित ने एक छ्क्का और एक चौके की मदद से 26 गेंदों पर 14 रन बनाएं।

न्यूजीलैंड-भारत के बीच धर्मशाला के पहला वनडे न्यूजीलैंड के 191 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। रोहित और रहाणे ने सधी हुई शुरुआत करते हुए टीम इंडिया को 49 के स्कोर पर ले गए। लेकिन 49 के स्कोर पर  14 रन बनाने के बाद रोहित ब्रैकवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।  रोहित के बाद उपकप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद लय मे दिख रहे रहाणे ने खराब शॉट खेला और विकेट कीपर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसे भी पढ़िए :  IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीता, टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता

रहाणे ने 33 रन  बनाए। टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100  रन पूरे किए। स्कोर के  सौ रन के पार पहुंचते ही मनीष पांडे  कप्तान केन विलियमसन को आसान सा कैच दे बैठे। मनीष ने 22 गेंद में 17  रन बनाए। जिसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी 24 गेंदो पर 21 रन बनाकर रन आउट हो गए, केदार जाधव 12 गेंदो में 10 रन बनाकर नाबाद रहे और विराट कोहली 9 चौके और 1 छक्का लगाकर 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, और छक्का लगाकर भारत को पहले वनडे में जीत दिलाई।
rammm

पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 190 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा स्कोल टॉम लैंथम (79) बनाए। भारत की तरफ़ से पांड्या और अमित मिश्रा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि केदार जाधव और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।newsjk

भारत ने 190 रनों पर न्यूजीलैंड को ढेर कर दिया। भारत को जीत के लिए चाहिए 191 रन लक्ष्य मिला है भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम की कमर तोड़ दी और 50 रन से कम के स्कोर पर आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया। ओपनिंग करने उतरे टॉम लेथम 79 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वह कीवी पारी में पूरे समय एक छोर थामे रहे। साउदी और लैथम के अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पक ज्यादा समय तक खड़ा नहीं रह सका। और पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से पांड्या और अमित मिश्ना ने 3-3, उमेश यादव और केदार जाधव ने 2-2 विकेट हासिल किए।
नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टिम साउदी तेजी से बल्लेबाजी की और मैच का रुख बदल दिया। साउदी ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस धुआंधार पारी में साउदी 6 चौके और 3 छक्के लगाए। 45 गेंद पर 55 रन बनाकर साउदी अमित मिश्रा का दूसरा शिकार बने। छक्का लगाने के प्रयास में साउदी केदार जाधव को कैच दे बैठे। साउदी को 2 रन के स्कोर पर उमेश यादव ने जीवन दान दिया था। बुमराह की गेंद पर उमेश यादव ने उनका बाउंड्री पर आसान सा कैच छोड़ दिया था। साउदी और लैथम के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद 190 पर पारी सिमट गई

इसे भी पढ़िए :  एक समय मूक दर्शक रहने वाला भारत अब वैश्विक एजेंडा तय करता है: सुषमा स्वराज

पारी की शुरुआत करने उतरे लैथम ने एक छोर थामे रखा और अपनी टीम के स्कोर को 100 रन के सम्मानजनक स्कोर के पार ले गए। लैथम ने 77 गेंद में 50 रन बनाए। लैथम के अर्धशतक जड़ते ही ब्रेसवेल 15 रन पर अमित मिश्रा की गेंद पर कैच दे बैठ। यह कीवी टीम को लगा आठवां झटका था। कीवी टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। अपना पहला वनडे खेल रहे हार्दिक पांड्या मार्टीन गप्टिल को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल ने 11 गेंद में 12 रन बनाए। इसके बाद उमेश यादव ने कीवी कप्तान को थर्ड मैन पर कैच कराकर पवेलियन वापस लौटा दिया। विलियमसन ने 6 गेंद पर 3 रन बनाए।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: 20 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

n-jk