कावेरी विवाद : तमिलनाडु में तमाम विपक्षी दलों ने एकजुट होकर किया रेल रोको प्रदर्शन

0
तमिलनाडु

तमिलनाडु में कावेरी मुद्दे पर किसानों के एक संघ की ओर से घोषित राज्यव्यापी रेल रोको प्रदर्शन में आज द्रमुक सहित विपक्षी दल भी शामिल हुए और केंद्र से कावेरी प्रबंधन बोर्ड ‘सीएमबी’ की स्थापना का अनुरोध किया।

चेन्नई और कावेरी के तटीय जिलों सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में हुए प्रदर्शनों में कई लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें द्रमुक के कोषाध्यक्ष एवं तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एमके स्टाालिन भी शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

स्टालिन ने यहां के पेरम्बूर में निकाली गई जुलूस का नेतृत्व किया, जबकि तंजावुर तथा कुड्डलोर में अन्य के साथ रेल रोको प्रदर्शन करने वालों में वाम दल एवं एमडीएमके भी शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  UP में योगीराज पर अखिलेश की चुटकी, '2022 में बनूंगा मुख्यमंत्री, CM आवास गंगाजल से धुलवाऊंगा'

केंद्र से तत्काल सीएमबी के गठन का अनुरोध करते हुए किसानों के एक संघ ने आज से दो दिवसीय रेल रोको प्रदर्शन का आह्वान किया था।

राज्य में स्थिति के आकलन के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित एक उच्च स्तरीय तकनीकी दल के कावेरी तटीय क्षेत्र का मुआयना खत्म करने के कुछ दिनों बाद यह प्रदर्शन हुआ।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व विधायक की भांजी का खौफनाक कारनामा...पहले पति को लगाया ठिकाने फिर करने चली ये काम

दल ने कर्नाटक में भी कावेरी तटीय क्षेत्रों का मुआयना किया और यह दल आज शीर्ष अदालत में अपनी रिपोर्ट जमा कराएगा।

कर्नाटक से कावेरी के जल को छोड़े जाने की मांग वाली तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इस दल का गठन किया था।