बांग्लादेश में ‘पीस टीवी’ के प्रसारण पर लगा प्रतिबंध

0

बांग्लादेश सरकार ने जाकिर नाइक के ‘पीस टीवी’ चैनल पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बांग्लादेश के उद्योग मंत्री आमीर हुसैन अमू की अध्यक्षता में रविवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।
आमिर हुसैन अमू ने बताया कि बांग्लादेश में शुक्रवार को नमाज़ के दौरान दिए जाने वाले भाषणों की भी निगरानी की जाएगी। ताकि ये देखा जा सके कि भड़काऊ भाषण तो नहीं दिए जा रहे।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने RTI का जवाब देने से किया इनकार, कहा 'नहीं बताएंगे नोटबंदी पर हुई मीटिंग में क्या कुछ हुआ'

हम आपको बता दें कि बांग्लादेश का राजधानी ढ़ाका में पिछले दिनों हुए एक आतंकवादी हमले में शामिल आतंकी जाकिर नाइक से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश सरकार ने पीस टीवी को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक की वेबसाईट पर लगा प्रतिबंध

इस हमले के बाद भारत में भी जाकिर नाइक पर कारवाई की मांग लगातार की जा रही है। भारत सरकार ने भी जाकिर नाइक पर जांच के आदेश दे दिए और पीस टीवी के प्रसारण पर रोक लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  खुफिया इनपुट: राहुल गांधी की जान के पीछे कई बड़े आतंकी संगठन, सुरक्षा में लगी एजेंसियां