भाजपा का अनुराग कश्यप पर पलटवार, कहा: लोग खबरों में आने के लिए मोदी का नाम लेते हैं

0
अनुराग कश्‍यप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को आज आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लोग खबरों में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का इस्तेमाल करते हैं।
रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक नया चलन हो गया है। कोई छात्र या फिल्मी शख्सियत खबरों में आने के लिए बगैर किसी तर्क के प्रधानमंत्री के खिलाफ सवाल कर देता है या बोल देता है।’’ कश्यप ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था कि पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने को लेकर सिर्फ भारतीय फिल्मनिर्माता ही निशाना क्यों बनाए जा रहे हैं जबकि पिछले साल प्रधानमंत्री ने भी लाहौर की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़िए :  प्राची देसाई ने अजहरुद्दीन के सिर मढ़ा फिल्म अजहर के फ्लॉप होने का इल्जाम

कश्यप ने करन जोहर की नयी फिल्म ‘ऐ दिल ए मुश्किल’ के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए लिखा था , ‘‘नरेन्द्र मोदी सर आपने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए अपनी यात्रा पर कोई माफी नहीं मांगी है ..यह 25 दिसंबर था। उसी वक्त एडीएचएम की शूटिंग चल रही थी? क्यों? नरेन्द्र मोदी ऐसा क्यों है कि हमें सामना करना पड़े जबकि आप चुप रह सकते हैं? ’’ इस पर ट्विटर पर कश्यप की आलोचना की गई। उनकी टिप्पणी को लेकर फिल्म जगत के कुछ लोगों ने भी उनकी आलोचना की।

इसे भी पढ़िए :  रणबीर की 'break up party' पर थिरके लोग, देखें वीडियो

पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को इसमें भूमिका देने को लेकर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ विवाद में घिर गई है। उरी हमले के बाद पिछले महीने मनसे ने पाक कलाकारों को एक अल्टीमेटम जारी कर भारत छोड़ने की धमकी दी।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड से पाक कलाकारों का पलायन, फवाद के बाद माहिरा और अली भी भागे, बॉलीवुड को बड़ा झटका

आगे देखिए कश्यप ने मोदी पर क्या कहा और क्यों

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse