बीजेपी की घोषणा, बिना सीएम उम्मीदवार के लड़ेगें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

0
उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनावों में आखिरकार बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने फैसला किया है कि पार्टी बिना सीएम उम्मीदवार के ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में संवाददाताओं को आधिकारिक बयान देकर इस बात की पुष्टि की। मौर्य ने कहा कि तमाम दल यह जानने को लगातार उत्सुक हैं कि यूपी चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा, पार्टी ने तय किया है कि बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बाद सीएम के बारे में बीजेपी का संसदीय बोर्ड फैसला लेगा। वहीं, सोमवार को समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कर दी कि सीएम अखिलेश ही पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

इसे भी पढ़िए :  ग्रामीण इलाकों के लिए मोदी सरकार लाई खास योजना, महिलाएं चलाएंगी बस

मौर्य ने आगे कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और बीजेपी में हर कार्यकर्ता सीएम का चेहरा है। ऐसे में जो पार्टी जिसे भी चुनेगी, सभी विधायक उसी को अपनी मुख्यमंत्री मान लेंगे। मौर्य ने अपनी बात के लिए तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली और असम के चुनाव में सीएम उम्मीदवार के साथ उतरी थी। उसमें असम में तो बीजेपी जीती लेकिन दिल्ली में हार मिली।

इसे भी पढ़िए :  देश के 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का पूरा भाषण

साथ ही पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में बिना सीएम के चेहरे के लड़ी और जीती। इसी के साथ मौर्य  ने यूपी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

इसे भी पढ़िए :  रमन सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए चलेगा 'मिशन टारगेट'