यूपी चुनाव: प्रचार में दिखाए जा रहे हैं विवादित वीडियो, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
संगीत सोम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो क्लिप को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  IAS टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर जल्द ही करेंगे शादी

कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी। क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे। क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। इसे प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र: अस्पताल ने नहीं लिए पुराने नोट, इलाज में देरी से हुई नवजात की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse