कॉल सेंटर घोटाला : पुलिस की जांच के दौरान मुख्य षड्यंत्रकारी देश छोड़ कर भाग गया

0
कॉल सेंटर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई:भाषा: ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के दल जब कॉल सेंटर घोटाले की जांच के तहत फर्जी कॉल सेंटरों पर छापे मार रहे थे तब इस मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी सागर उर्फ शैगी ठक्कर पांच अक्तूबर को सुबह सवेरे देश छोड़ कर भाग गया। अपराध शाखा के दलों ने ठाणे जिले से लगने वाली मीरा रोड पर सात कॉल सेंटरों पर छापा मारा। यह घोटाला करोड़ों रूपये का है जिसमें अमेरिकी नागरिकों को अमेरिकी कर विभाग के अधिकारी बन कर ठगा गया। पुलिस ने चार और पांच अक्तूबर की रात को छापे मारे तथा इन कॉल सेंटरों के करीब 70 निदेशक एवं प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं 700 कर्मियों को हिरासत में लिया गया।
अगले पेज पर पढ़िए-भागने के बाद जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों ने कश्मीरी युवकों को पहले पीटा, उसके बाद जो किया उसे देख कर आप भी सिहर जाएंगे : देखिए वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse