तीन तलाक से महिलाओं की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है: BJP

0
मुस्लिम महिलाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा लगाये जा रहे इन आरोपों का रविवार(23 अक्टूबर) को जवाब दिया कि केन्द्र धार्मिक स्वतंत्रता एवं अधिकारों से संबंधित कानूनों में हस्तक्षेप कर रहा है। पार्टी ने कहा कि तीन बार तलाक कहने की प्रथा से महिलाओं के अधिकार एवं स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह बोले- यूपी और उत्तराखंड में आजादी के बाद का सबसे बड़ा विजय

राज्य की पार्टी प्रमुख तमिलिसाई सुंदरराजन ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘तीन बार तलाक कहने की प्रथा तो इस्लामी देशों में भी नहीं चलती। इसके चलते महिलाओं के अधिकार एवं स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।’’

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा सदस्य के तौर पर अमित शाह आज लेंगे शपथ

उन्होंने यह जानना चाहा कि महिलाओं के छोटे-छोटे मुद्दों पर हाय तौबा मचाने वाले राजनीतिक दल एवं संगठन तीन तलाक के मुद्दे पर मौन क्यों हैं। कावेरी मुद्दे पर द्रमुक द्वारा 25 अक्तूबर को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

इसे भी पढ़िए :  NCC कार्यक्रम में पहुंचे पीएम, कहा मैं कभी नहीं ले सका परेड में हिस्सा