महिला के प्राइवेट पार्ट से निकला एक किलो सोना

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी में दो विदेशी महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर उजबेकिस्तान से जबकि अन्य दुबई से आए थे। उनके पास से करीब ढाई किलो सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 73 लाख रुपये से ज्यादा है। अफगानी तस्करों ने ट्राली बैगेज में बनाए गए विशेष स्थान पर, जबकि महिलाओं ने प्राइवेट पार्ट में सोने को छुपा रखा था। सोना जब्त कर चारो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर संजय मंगल ने बताया कि विदेशी महिला तस्कर 21 अक्टूबर को उजबेकिस्तान से विमान द्वारा आइजीआइ के टर्मिनल-3 पर आई थीं। दोनों ग्रीन चैनल पार कर एयरपोर्ट से निकलने की जुगत में थीं तभी वहां तैनात कस्टम अधिकारियों को उन महिलाओं पर शक हुआ। इसके बाद दोनों की शारीरिक जांच के साथ बैगेज की तलाशी ली गई। जांच में उनके पास से सोने की नौ टिकिया मिलीं, जिनमें से कुछ डिस्क के आकार की थीं। इनका वजन 916 ग्राम था।
अगले पेज पर पढ़िए- पपीते और जूते में से भी निकला सोना

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों के मंसूबे नाकाम, कश्मीर में ‘जनमत संग्रह रैली’ विफल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse