मेट्रो स्ट्रेशन पर लड़की की चाकू मारकर हत्या

0

गुड़गांव : एमजी रोड मेट्रो स्टेशन में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। प्रतापगढ़ के निवासी जीतेंद्र ने शिलांग की रहने वाली पिंकी को चाकुओं से गोद कर मार डाला। भीड़-भाड़ वाले स्टेशन परिसर में इस वारदात के बाद लोग दहल गए। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे जीतेंद्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेट्रो थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, बाल बाल बचें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
मृतक पिंकी की फाइल फोटो
मृतक पिंकी की फाइल फोटो

जीतेंद्र आटो चालक है। वह राजीव नगर में किराये के मकान में रहता है। पिंकी सरहौल गांव में अपने पति के साथ रहती थी। वह दिल्ली में किसी पार्लर में काम करती थी। जानकारों का कहना है कि पिंकी और जीतेंद्र के बीच प्रेम-प्रसंग था। किसी बात को लेकर जीतेंद्र पिंकी से नाराज था। सोमवार को पिंकी दिल्ली अपने काम पर जाने के लिए एमजी रोड स्थित मेट्रो स्टेशन पहुंची। जीतेंद्र भी स्टेशन पहुंच गया। जैसे ही उसने पिंकी को देखा, उसने चाकू निकाला और उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। क्षण भर में ही पिंकी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए लेकिन बीच में ही उसने दम तोड़ दिया। तब तक लोगों ने जीतेंद्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता ने डांसर के साथ की अश्लील हरकत, देखें वीडियो