महिला के प्राइवेट पार्ट से निकला एक किलो सोना

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अन्य घटना रविवार की है। दो अफगानी तस्कर दुबई से दिल्ली आए थे। वे कस्टम से बचकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे तभी कस्टम अधिकारियों ने दोनों तस्करों को दबोच कर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 1.4 किलोग्राम के सोने के 5 टुकड़े बरामद हुए। उन्होंने सोना छुपाने के लिए ट्राली बैगेज के फ्रेम में विशेष जगह बना रखी थी। मशीन द्वारा सोने की पहचान न हो इसके लिए सोने पर खास टेप चिपका रखा था। अफगानी तस्करों के पास से बरामद सोने की कीमत 44.55 लाख रुपये है। यह जांच की जा रही है कि तस्कर सोना कहां से लाए थे इसे किसे सौंपा जाना था।

इसे भी पढ़िए :  अभिनेत्री रम्या ने किया पाकिस्तान का समर्थन, देशभर में हो रही फजीहत

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बाद शातिर तस्कर सोना तस्करी के लिए नये नये तरीके अपना रहे हैं, हालांकि आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम की चौकसी के आगे तस्करों के मंसूबे पस्त हो रहे हैं।9 अक्टूबर 16 को आइजीआइ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी में बैंकाक से आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों ने पपीते के एक भाग को काटकर उसके अंदर सोना भर दिया था। बैग में पपीते के साथ अन्य फल भी थे जिससे कस्टम अधिकारी तस्कर की चालाकी को ना समझ पाएं। पपीते के अंदर से 77 लाख रुपये का कुल 2624 ग्राम सोना बरामद हुआ था। 8 फरवरी 16 को कस्टम ने सिंगापुर से दिल्ली आए एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसने जूते और पायजामें में 10 किलो सोना छिपा रखा था। सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी। 26 जनवरी 16 को कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी में तीन तस्कर सहित सोना मंगाने वाली महिला व्यापारी को गिरफ्तार किया। बैंकाक से आए तस्करों ने सोना छुपाने के लिए सैंडल की सोल में विशेष जगह बना रखी थी। उनके पास से करीब 12 किलो सोना बरामद किया हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में सांस लेना हुआ दुभर, फिर 10 गुना हुआ पॉल्यूशन लेवल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse