उत्तर प्रदेश में अगले महीने से प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी रहेगी निशाने पर

0
प्रियंका गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा अगले महीने से कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को प्रचार में उतारने के लिए सभी रणनीति तैयार की जा चुकी है। इसके लिए जो खाका तैयार किया गया है उससे प्रियंका भी अवगत हैं।

राज्य की करीब 200 विधानसभा सीटों का लक्ष्य करके प्रियंका गंधी को चुनाव प्रचार में उतारा जा रहा है। इसके अलावा किसान यात्रा तथा संदेश यात्रा की खामियों से सबक लेते हुए कांग्रेस पार्टी नई तैयारी के साथ चुनाव प्रचार में उतरने जा रही है। अभी कांग्रेस का मुख्य फोकस दलित पंचायत पर है। दीपावली के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसके जरिए प्रदेश में दलितों, अनुसूजित जातियों, जन जातियों की आवाज को सुनेंगे। उनके साथ पार्टी का तालमेल बिठाएंगे। इसके लिए पार्टी प्रचार के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार योजना तैयार करने में व्यस्त हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी के राज्य का दौरा शुरू होगा और उसकी भी तैयारी साथ-साथ चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  सट्टा बाजार: कमल का कमाल, टीपू टिके, हाथी धड़ाम

प्रियंका 19 नवंबर को उ.प्र. में प्रचार के लिए उतरेंगी। इसी दिन प्रियंका गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन भी है। इसे केन्द्र में रखकर प्रियंका को इलाहाबाद से चुनाव प्रचार में उतारने की योजना है। बताते हैं प्रचार के दौरान प्रियंका का फोकस उन क्षेत्रों पर अधिक होगा, जहां राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान कुछ कम रिसपांस मिला था। इसके अलावा उनके केन्द्र में खास तौर पर वह विधानसभा सीटें रहेंगी, जहां कांग्रेस की स्थिति कुछ बेहतर है। ताकि अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज कर सकें। प्रियंका कांग्रेस के लिए प्रचार के क्रम में राज्य की जनता के बीच जनसभा को संबोधित करेंगी, यात्रा, और जनसंपर्क करेंगी। कांग्रेस रोड-शो के जरिए भी उन्हें प्रचार में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  प्रवर्तन निदेशालय को क्या जवाब देंगे रॉबर्ट वाड्रा?

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse