उत्तर प्रदेश में अगले महीने से प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी रहेगी निशाने पर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी से होगा सबसे ज्यादा मुकाबला

पार्टी प्रचार के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहले दिन से रणनीति रही है कि राज्य में कांग्रेस के मुकाबले में बीजेपी है। पार्टी इसी रणनीति को लगातार आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि आगे भी कांग्रेस के मुख्य निशाने पर भाजपा ही रहेगी।  चुनाव प्रचार के दौरान अभी पार्टी समाजवादी पार्टी और बसपा तथा अन्य दलों पर राजनीतिक हमला करने से परहेज करेगी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने पार्टी नेताओं को पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ, कहा- BJP की पहचान है राष्ट्रवाद

कांग्रेस उपाध्यक्ष की राहुल गांधी किसान यात्रा के पहले चरण में जो रिस्पांस मिला था, आखिरी चरण में वह गर्मजोशी नहीं रह गई थी। इतना ही नहीं राहुल की किसान यात्रा के बाद 17 दिन की संदेश यात्रा का रिस्पांस कमजोर रहा। पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार मैराथन प्रचार की रणनीति को देखते हुए प्रबंधन के स्तर पर कुछ खामी रह गई थी। अब इसे दूर करके पार्टी नये सिरे से चुनाव मैदान में उतरने की योजना को अंतिम रुप दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 5 जवान घायल, तीन की हालत गंभीर
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse