आजम ने ‘सपा’ पर साधा निशाना, कहा- गैर जिम्मेदार पार्टी के साथ नहीं जाना चाहते मुसलमान

0
आजम खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने चुप्पी तोड़ी है। पार्टी में मुसलमानों की नुमांइदगी करने वाले आजम खान ने बुधवार को बिना नाम लिए कहा है कि राज्य के मुसलमान गैर जिम्मेदार पार्टी के साथ नहीं जाना चाहते।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: बर्ड फ्लू का कहर जारी, 40 से ज्यादा पक्षियों की मौत

समाजवादी परिवार में चल रही तकरार के मद्देनजर ये बात खासी चर्चा में है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इस झगड़े का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जिस पर खुद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने साफ कर दिया कि मुसलमान हारी हुई लड़ाई नहीं लड़ना चाहते। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के मुस्लिम वोटर सेकुलर हिंदुओं के साथ चलना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मेरे हाथ में है अरविंद केजरीवाल का कॉलर, मेरी हत्या भी हो सकती है- कपिल मिश्रा

आजम यहीं नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुसलमान राज्य में चल रहे सियासी घमासान से भी काफी परेशान हैं। आजम ने प्रेस नोट जारी कर समाजवादी पार्टी पर दबे अल्फाजों में निशाना साधा है।

इसे भी पढ़िए :  सपा से अलग नई पार्टी बनाएंगे अखिलेश, नाम और चुनाव चिन्ह का आज होगा ऐलान?

अगले पेज पर पढ़ें आजम खान की चिट्ठी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse