NCR की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग लगने से 1 की मौत

0
NCR

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी NCR क्षेत्र के फर्रुखनगर इलाके में आज सुबह करीब 7:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के बाद भयंकर आग लग गई, जिसकी वजह से 1 की मौत हो गई और
lonio32
पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग में 1 महिला समेत एक 12 साल का बच्चा और दो आदमी काम कर रहे थे। बच्चा बाहर की ओर भागा। इस दौरान फैक्ट्री की दिवार ढह गई और एक की मौत हो गयी। वहीं महिला और युवक घायल हैं। हालांकि लोग बच्चे के काम करने की बात से इंकार कर रहे हैं। घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले ही प्रशासन को इसे लेकर आगाह किया था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल पर अमित शाह का पलटवार, कहा- दादी के समय से ही OROP लटका था

मगर प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता कदम नहीं उठाये गए। सीओ लोनी NCR अनिेल कुमार, ने जानकारी दी कि आज सुबह लगभग 8:15 बजे ग्राम भनैड़ा, चौकी बन्थला, थाना लोनी में लाइसेंस संख्या 194/195 इकरार तथा इश्तेखार के पटाखा के स्थाई निर्माण फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस कारण उसमें काम करने वाले इमरान (36 वर्ष), निवासी फरूर्खनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

इसे भी पढ़िए :  सपा बसपा मुक्त होगा उत्तरप्रदेश: केशव प्रसाद मौर्य

वहीं उमेश पुत्र नानक (18 वर्ष) निवासी असालतपुर थाना लोनी गंभीर रूप से घात्रल हो गए। मौके पर तत्काल पुलिस एवं फायर सर्विस ने पहुंचकर आग को बुझाया गया तथा घायल को अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिहए मोर्चरी भेजा गया है। इसके साथ ही पुलि स वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अब हवाई जहाज से पहले यात्री करेंगे एयर ट्रेन का सफर, IGI एयरपोर्ट पर दौड़ेगी देश की पहली एयर ट्रेन