नाबालिग को बाप ने किया था प्रेगनेंट, जन्म लेते ही नवजात की मौत

0
स्टीम बाथ
प्रतिकात्मक तस्वीर

यहां एक पिता द्वारा नाबालिग बेटी से कथित रूप से महीनों तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता की उम्र 45 साल है। उसकी इस करतूत से नाबालिग बेटी गर्भवती भी हो गई। उसने एक लड़की को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मंगलुरु के सूरतकल के ससिहितलू इलाके का है। पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। खबर के मुताबिक, आरोपी पिता बच्ची को धमकाता था और महीनों से उससे दुष्कर्म कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  4 से 5 साल की तीन बच्चियों के साथ रेप से दहली दिल्ली

पीड़ित नाबालिग कंप्यूटर सायंस की पढ़ाई कर रही है। घर में किसी को उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। लेकिन पिछले मंगलवार उसने पेट में दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है। अगले दिन बुधवार को उसने एक लड़की को जन्म दिया, लेकिन बाद में अस्पताल में ही बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा पूछे जाने पर भी पीड़ित लड़की ने कुछ नहीं बताया।

इसे भी पढ़िए :  कल्कि धाम की मुस्लिमों ने की खिलाफत, बुलाई गई धर्मसंसद

बाद में जब पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया तो उसने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बाबरी मस्जिद : 25 साल में 50 गवाहों की मौत, कैसे होगी कार्यवाई