विवादों के बीच जनता को और जमे अखिलेश, इनकी लोकप्रियता आपको चौंका देगी!

0
सामाजवादी कुनबे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में सामाजवादी कुनबे में कलह के बीच अखिलेश यादव मजबूत होकर निकले हैं। विवादों के बावजूद पिछले एक महीने में एसपी के वोटरों के बीच अखिलेश यादव की लोकप्रियता और स्वीकार्यता दोनों बढ़ी है।

सी-वोटर के एक सर्वे में सितंबर और फिर अक्टूबर में जब अखिलेश और शिवपाल के बीच लोकप्रियता को लेकर सवाल पूछा गया, तो इसमें अखिलेश को एक महीने के अंदर बढ़त मिलती दिखी। सितंबर में जहां 77.1% ने अखिलेश को पहली पसंद बताया था, तो वहीं कुनबे की कलह के बाद अक्टूबर में किए गए सर्वे में 83.1% ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। सीएम पद के लिए भी अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव से काफी आगे हैं। सितंबर महीने में जहां 66.7% लोगों ने उन्हें सीएम के तौर पर पहले नंबर पर रखा थी वहीं अक्टूबर में इसमें करीब 5% की बढ़त देखने को मिली और सीएम के तौर पर अखिलेश 75.7% लोगों की पसंद बने। मुलायम सिंह सितंबर में सीएम के तौर पर 19.1% लोगों की पसंद थे लेकिन अक्टूबर में उनको बतौर सीएम 14.9% लोग ही समर्थन करते नजर आए।

इसे भी पढ़िए :  एक घंटे इंताजर कराने के बाद भी शिवपाल से नहीं मिले अखिलेश

सी-वोटर की ओर से इन विवादों पर कराए ताजे सर्वे से यह बात सामने आई है। जब से मुलायम,शिवपाल और अखिलेश की जंग शुरू हुई तब से सी वोटर ने दो सर्वे किए हैं। और इस आधार पर पिछले सर्वे के मुकाबले अखिलेश यादव के और मजबूत होने के संकेत मिले हैं। सर्वे प्रदेश की 403 सीटों पर 12221 हजार लोगों के बीच किया गया। सर्वे के अनुसार शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी कम है। सर्वे का दिलचस्प परिणाम यह भी है कि समाजवादी पार्टी के कोर वोटर-मुस्लिम और यादव के बीच भी अखिलेश यादव ने लोकप्रियता के मामले में मुलायम सिंह यादव के मुकाबले बड़ी लीड बना रखी है। इसके अलावा सभी सेक्शन में अखिलेश ने अपनी लीड और मजबूत की।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में पार्कों और मूर्तियों को चमकाने में जुटे अफसर, कहीं ये माया के आने की आहट तो नहीं?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse