मसूद अजहर इस साल के अंत में घोषित होगा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी

0
जैश-ए-मोहम्मद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत ने उम्मीद जताई है कि इस साल के आखिर तक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि भारत इस पर धैर्य के साथ काम कर रहा है और सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर विवाद : सेना के रवैये पर कोर्ट ने जताई चिंता

‘इंडिया टुडे’ के साथ खास बातचीत में अकबरूद्दीन ने कहा, ‘हम सब्र से लेकिन बहुत सारे सदस्य देशों के साथ काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सदस्य देशों की सहयोग से हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और वो लक्ष्य एक आतंकी को लिस्ट में लाना है जो एक आतंकी संगठन को चला रहा है। हम आधा काम कर चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर राहुल का हमला कहा- दाल की चोरी हो रही है, लेकिन चौकीदार चुप है, अरहर मोदी, अरहर मोदी

पठानकोट हमले के बाद भारत ने रखा था प्रस्ताव

भारत ने इस साल रेजोल्यूशन 1267 के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति के सामने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ये कदम उठाया था, जिसका मास्टरमाइंड मसूद अजहर था।

इसे भी पढ़िए :  राजमार्गों पर 786 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को किया जाएगा दुरूस्त: गडकरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse