खाई में गिरने से पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी की मौत

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हजरो के नजदीक रावलपिंडी-पेशावर मार्ग पर पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया ।

इसे भी पढ़िए :  महज़ 4 महीने की उम्र में इंटरनेट की स्टार बनी ये बच्ची, लाखों फैन फोलोअर्स

पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस :आईएसपीआर: के अनुसार, कल रात लेफ्टिनेंट कर्नल शाहिद और मेजर जलाल एक सैन्य काफिले में रावलपिंडी से नौशेरा जा रहे थे। कंटेनरों के चलते मार्ग अवरद्ध था, इसलिए दोनों अधिकारी वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए वाहन से नीचे उतर गये ।

इसे भी पढ़िए :  भारत के लिए हर मोर्चे पर बड़ी बाधा बन रहा चीन

आईएसपीआर के अनुसार, ‘‘रात के अंधेरे में दोनों अधिकारी हजरो के पास एक खाई में जा गिरे। दुर्घटना में शाहिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जलाल गंभीर रूप से घायल हो गये ।’’

इसे भी पढ़िए :  पर्रिकर ने उरी हमले के बाद सेना को ठोस कार्रवाई करने का दिया निर्देश

(पीटीआई भाषा के हवाले से खबर)