निशानेबाज़ हिना सिद्धू के फैसले को ईरान में भी मिली सराहाना, सोशल मीडिया पर भी समर्थन

0
निशानेबाज़ हिना सिद्धू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय महिला निशानेबाज़ हिना सिद्धू द्वारा हिजाब पहनने का विरोध करते हुए ईरान न जाने के फैसले को ईरान की जनता ने खूब सराहा है, व सोशल मीडिया पर भी हिना को काफी समर्थन मिल रहा है।

ईरान के धर्म के मुताबिक सभी महिला खिलाड़ियों को हिजाब पहनना पड़ता है लेकिन हिना ने इसका विरोध करते हुए वहां होने वाली एशियन एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने का फ़ैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  सरकार मुस्लिम इलाकों में नहीं पहुंचा रही नई करेंसी- ओवैसी

हिना के इस फ़ैसले ने ईरान की सोशल मीडिया पर हिजाब से जुड़े ‘पक्षपाती क़ानून’ को लेकर चर्चा शुरू करा दी है। ज़्यादातर लोग हिना के इस फ़ैसले की तारीफ़ कर रहे हैं। इससे जुड़ी ज़्यादातर प्रतिक्रिया फेसबुक पेज ‘माई स्टेल्थी फ्रीडम’ और तग़ातो पर देखने को मिल रही है। माई स्टेल्थी फ्रीडम पेज पर पिस्टल चलाते हुए हिना की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें उन्होंने कोई हिजाब नहीं पहना है। साथ में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तस्वीर है, जिन्होंने सिर से पैर तक ख़ुद को ढंक रखा है। उनकी ये तस्वीर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाक़ात की है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटने की नई सरकार भारत के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते को इच्छुक

_92162464_fbhina-1

अगली स्लाइड में पढ़े हिना के समर्थन में किये गए पोस्ट।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse