इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कल होगा टीम इंडिया का चयन, गंभीर पर असमंजस

1
टेस्ट सीरीज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन बुधवार को किया जाएगा जिसमें फिर से फिट तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है लेकिन सलामी जोड़ी को लेकर राष्ट्रीय चयनसमिति को जरूर माथापच्ची करनी पड़ेगी।

बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘भारतीय टीम का चयन कल मुंबई में किया जाएगा।’ भारत ने हालांकि पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से करारी शिकस्त दी लेकिन एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति को पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय कुछ चीजों पर गौर करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के चोटिल होने और इशांत शर्मा के अस्वस्थ हो जाने के कारण चयनकर्ताओं ने अनुभवी ओपनर गौतम गंभीर और ऑफ स्पिनर जयंत यादव को कोलकाता में दूसरे टेस्ट मैच के लिये टीम में रखा।

इसे भी पढ़िए :  जिम्बाब्वे रेप कांड में बची टीम इंडिया और बीसीसीआई की साख

गंभीर ईडन गार्डन्स में नहीं खेल पाए लेकिन कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान शिखर धवन के चोटिल हो जाने और उनके इंदौर में तीसरे टेस्ट में बाहर जाने के कारण उन्हें दो साल बाद टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। धवन के स्थान पर करुण नायर को टीम में रखा गया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए। जयंत यादव भी दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि यदि राहुल और धवन दोनों खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो क्या चयनकर्ता फिर से गंभीर पर भरोसा बनाए रखेंगे जिन्होंने इंदौर में भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया था। गंभीर ने दिल्ली की तरफ से ओड़िशा के खिलाफ आखिरी रणजी मैच में भी 147 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़िए :  IND vs SL: 50वें टेस्ट में 4000 रन के बाद पुजारा ने जड़ा शतक

अगले पेज पर पढ़ें इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse