पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग जारी,बंद किए गए 174 स्कूल

0
पाकिस्तान

सीमा पर भारत की कड़ी कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की ओर से भारी बमबारी को देखते हुए सरकार ने सीमा से सटे 200 से अधिक स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ा सवाल: क्या सिनेमाघरों में पॉर्न फिल्मों से पहले भी चलेगा राष्ट्रगान?

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू में लगभग 174 स्कूल और सांबा में 45 स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह आदेश प्राइवेट स्कूलों के लिए भी है। फिलहाल बॉर्डर वाले इलाके के साथ खौर में LoC, जौरियन, आरएस पुरा, अरनिया, सतवती, अखनूर समेत कई इलाकों के स्कूल बंद करा दिये गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीमा पर फायरिंग में पाक नागरिक की मौत पर भारत के उप उच्चायुक्त तलब

जम्मू के उपायुक्त सिमरन दीप सिंह ने एक नवंबर को जारी अपने आदेश में कहा, ‘जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह एहतियात बरतते हुए अगले आदेश तक सारे चिह्नित स्कूल बंद रहेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  जूनियर हाईस्कूल में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरा, दर्जनों मासूमों का हुआ ये हाल