मुस्लिम शरणार्थी पर बोले BJP के मंत्री, कहा- चुन लो अपना दुश्मन

0
BJP

असम के मंत्री और BJP के नॉर्थ ईस्‍ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक हिमंत बिस्‍व सरमा ने मंगलवार को बांग्‍लादेशी लोगों का मुद्दा उठाते हुए राज्‍य के लोगों से उनका दुश्मन चुनने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि वे 1-1.5 लाख लोग या 55 लाख लोगों में से चुन लें कि उनका दुश्‍मन कौन है?

इसे भी पढ़िए :  किसानों को मनाने के लिए आज अनशन पर बैठेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

उन्‍होंने यह बयान असम में नागरिकता (संसोधन) बिल पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने के दौरान दिया। हालांकि असम में कितने बांग्‍लादेशी लोग हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा नहीं हैं लेकिन राजनैतिक दलों का कहना है कि राज्‍य में 55 लाख बांग्‍लादेशी माइग्रेंट हैं।

सरमा ने आगे कहा कि हमें तय करना होगा कि हमारा दुश्‍मन कौन है. 1 से 1.5 लाख लोग या 55 लाख लोग। असमिया समुदाय चौराहे पर है. हम 11 जिले नहीं बचा सके। यदि हम ऐसे ही रहे तो 2021 की जनगणना में छह जिले और चले जाएंगे। 2031 में बाकी के जिले भी चले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  कोकराझार हमले से जुड़े संदिग्ध उग्रवादी को सेना किया गिरफ्तार

बांग्लादेश के हिंदू और मुसलमान माइग्रेंट में भेद करना क्या बीजेपी की नीति थी? के सवाल पर सरमा ने कहा कि हां, हम करते हैं। साफतौर पर करते हैं। देश का बंटवारा धर्म के नाम पर हुआ था, इसमें नया क्या है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बंगाली बोलने वाले हिंदुओं की सुरक्षा करना चाहती है, इसलिए उन्‍हें बंगाली मुसलमानों से अलग रखना चाहती है।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई के बाद अब वैल्लोर में करोड़ों बरामद, आयकर विभाग ने किए 24 करोड़ के नए नोट जब्त