पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की ये नई योजना, पढ़िये क्या है खास

0
पोस्ट ग्रेजुएट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हरियाण सरकार पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक नई योजना लेकर आई है। योजना के तहत राज्य के पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैठे 100 घंटे का काम करने के बदले युवाओं को 9000 रुपए का मेहनताना दिया जाएगा। मंगलवार को राज्य के स्थापना दिवस की गोल्डन जुबली के मौके पर हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए पंजिकरण शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद का हैवान गिरफ्तार: पत्नी के साथ सेक्स का वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर करता था सौदा

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस योजना से हरियाणा के करीब 30 हजार युवाओं को लाभ होगा और इसमें करीब 324 करोड़ का वित्तीय खर्च आएगा। योजना के तहत सरकार युवाओं को रोजगार देगी, हालांकि इसमें प्राइवेट सेक्टर भी सम्मिलित हो सकता है। योजना के तहत एक वेब पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिसका नाम “सक्षम शिक्षित युवा-सम्मानित हुआ” है। दरअसल योजना के तहत पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। इसके लिए उन्हें हर महीने 100 घंटे का काम करने के बदले 9000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, नियम के मुताबिक लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को हरियाणा राज्य का ही होना चाहिए। साथ ही वह दिल्ली, चंढीगड़ या हरियाणा की ही किसी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर चुका हो। योजना के तहत उम्र की भी सीमा रखी गई है। राज्य में करीब 8 लाख शिक्षित युवा हैं जो सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न रोजगार योजनाओं के लिए रजिस्टर कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में पत्रकार पर हमला, पार्क में टहलने के दौरान अज्ञात हमलावर ने किया हमला

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है इस योजना की समय सीमा ।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse