नजीब जंग प्रधानमंत्री के राजनीतिक औजार के रूप में काम कर रहे हैं:आम आदमी पार्टी

0

दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने आज उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों की उन्हें फिक्र नहीं है और वह प्रधानमंत्री के राजनीतिक औजार के रूप में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक: मोहन भागवत ने की मोदी की तारीफ, कहा- शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता

एलजी के मई 2015 की अधिसूचना का जिक्र करते हुए आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि जंग ने अधिकारियों को सीधे मंत्रियों को रिपोर्ट करने संबंधी मुख्यमंत्री के आदेश को असंवैधानिक करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  अधिकारियों के काम से नाराज होकर पीएम मोदी ने बीच में ही छोड़ी मीटिंग, कहा- तुम काम को लेकर सिरियस नहीं

अधिसूचना में यह भी कहा गया कि नौकरशाहों के तबादले और नियुक्ति के मामले में एलजी एक मात्र प्राधिकार हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में हिजबुल के 2 आतंकी हुए ढेर, 1 गिरफ्तार

उन्हेंने पूछा कि 17,000 गेस्ट शिक्षकों को स्थायी नौकरी देने के दिल्ली सरकार की योजना को जंग ने क्यों खारिज कर दिया।