शिमला में खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 3 की मौत

0
3 की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हिमाचल प्रदेश में शिमला के रामपुर बुशहर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के चौकानाला के पास बारातियों का गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल तीन लोगों को रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसे पुलिस ने शाम को सुंगरी में दबोच लिया। हादसा बुधवार रात को करीब दस बजे हुआ। वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। रामपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगा देव नेगी ने बताया कि बुधवार रात को करीब दस बजे ट्रैक्स एचपी 51 टी-9026 में बाराती रोहड़ू से भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव जा रहे थे। चौकानाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 3 की मौत हुई जिसमें चंद्रमोहन (24) पुत्र रणवीर निवासी मशैली (भड़ावली), सुनील चौहान (20) पुत्र साधराम निवासी कमलाऊ और भूषण चौहान (22) पुत्र महावीर निवासी कमलाऊ की मौके पर मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  अपोलो ने जयललिता के निधन की खबर की खारिज, पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक। LIVE कवरेज

मदन (28) पुत्र परसराम गांव रसेंदली, रजनीकांत (18) पुत्र केदार सिंह निवासी कमलाऊ और निखिल (14) पुत्र केवल राम निवासी कमलाऊ को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। अन्य घायलों में अमित (16) पुत्र योगराज निवासी कमलाऊ, अरुण कुमार (25) पुत्र होरी लाल निवासी निरमंड (कुल्लू), बलवंत (28) पुत्र प्यारेलाल निवासी छलावट और मोहित (14) पुत्र लेखराज निवासी कमलाऊ, विशाल (21) मोहन लाल का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक अशोक कुमार निवासी कलेडा मौके से फरार हो गया था। इसे बाद में पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  थिएटर में सलमान के फैंस ने जलाये पटाखे, 9 लोग गिरफ्तार

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse