मोसुल की गलियों में घिरे ISIS के आतंकी, बगदादी भागा?

0
इराक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ जारी निर्णायक जंग अब मोसुल की गलियों में शुरू हो गई है। इराकी शहर मोसुल को इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता है। बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने 2014 में जब मोसुल और कुछ दूसरे इलाकों पर कब्जा किया था, तब तादाद में उनसे ज्यादा इराकी फौज को हाशिये पर ढकेल दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पापुआ न्यू गिनी में आया 7.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

सीएनएन ने अफसरों के हवाले से बताया है कि अब आतंकियों और सैन्य बलों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हो रही है। पश्चिमी देशों की सेना की मदद से इराकी और कुर्दिश फाइटर्स ने दो हफ्ते पहले इस्लामिक स्टेट के इस गढ़ को वापस हासिल करने की जंग छेड़ी थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शहर के अंदर की यह जंग बेहद खतरनाक होने वाली है। एक ऐसी जंग जहां सड़कों से लेकर घरों तक में लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सलियों के संपर्क में थे ISIS के गुर्गे: NIA

मोसुल में सुरक्षाबलों के अंदर पहुंचने से पहले इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी का एक कथित ऑडियो टेप सामने आया। इसमें उसने आतंकियों से एकजुट होकर दुश्मनों पर वार करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  इंडोनेशिया ने आतंकवादी हमला विफल किया, छह आतंकवादी गिरफ्तार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse