चीन का लद्दाख में घुसपैठ से इनकार, यथास्थिति बरकरार रखने पर राजी

0
लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चीन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच के लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर यथास्थिति से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। चीन ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया जिनमें चीनी सैनिकों के लद्दाख के डेमचोक इलाके में घुसपैठ की बात कही गई थी। गौरतलब है कि ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि चीनी सेना ने एक नहर के निर्माण को रोकने के लिए LAC को पार किया था। दोनों देशों की सेनाओं की बीच तनातनी की भी खबरें थीं।

इसे भी पढ़िए :  भारत की NSG सदस्यता के लिए ट्रंप प्रशासन ने किया सपोर्ट

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चनियंग ने चीनी सैनिकों के LAC पार करने की खबरों का खंडन किया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘मैं आपको बता सकती हूं कि चीनी सेना LAC पर अपने हिस्से में काम कर रही है। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच की सीमा को निर्धारित किया जाना बाकी है। पर इलाके में स्थिरता और सुरक्षा के लिए दोनों देश कई आम सहमति और समझौते पर पहुंचे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा, पठानकोट और मुंबई हमलों के दोषि‍यों पर जल्द एक्शन लो वरना?

ऐसी खबरें आई थीं कि लद्दाख इलाके में बुधवार से ही चीन और भारतीय सेना के बीच तनातनी की स्थिति है। बताया जा रहा था कि चीन की सेना ने कथित तौर पर डेमचोक एरिया में घुसकर मनरेगा के तहत बन रही एक नहर का काम रुकवा दिया। इसके बाद दोनों देश के सैनिक आमने-सामने हो गए।

इसे भी पढ़िए :  चीन और पाक से एक साथ निपटने के लिए तैयार भारतीय सेनाः आर्मी चीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse