अब पूरी तरह से ठीक हैं जयललिता- चेयरमैन अपोलो अस्पताल

0
प्रताप सी. रेड्डी

अपोलो अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर प्रताप सी. रेड्डी का कहना है कि अब मुख्यमंत्री जयललिता पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने बताया, ‘जयललिता को सब कुछ पता है कि अस्पताल में और उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्हें अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह मांग लेती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य की सूचना देते हुए हमें खुशी हो रही है।’

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में स्वाइन फ्लू से अब तक 280 लोगों ने गंवाई जान

डॉ. रेड्डी ने कहा, ‘अब उन्हें घर कब जाना है, यह कोई बड़ी बात नहीं है। इसका फैसला वह स्वयं करेंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारा इलाज सफल रहा। अब उनका स्वास्थ्य नियंत्रण में है। अब जयललिता खुद डॉक्टर और नर्सों को आदेश देती हैं। आप लोग तो अच्छी तरह उनके स्वभाव के बारे में जानते हैं। उन्हें पता है कि अब क्या करना चाहिए। अब जल्द ही वह आप लोगों से मिलेंगी।’

इसे भी पढ़िए :  हार्ट अटैक के बाद ECMO पर अम्मा, जानिए कैसे काम करता है ये सिस्टम

उन्होंने बताया, ‘उनका स्वास्थ्य सुधरने में केवल डॉक्टरों का योगदान नहीं है बल्कि नर्सों ने भी बहुत मेहनत की है। यह एक समूह का काम था। हमने उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध कराया है।’ बता दें कि 22 सितंबर को जयललिता अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। इसके बाद इन्फेक्शन की वजह से उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की मदद के लिए यूके और एम्स, दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भी अपोलो पहुंची थी।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन ने किया सरेंडर, नीतीश को सबक सिखाने की दी धमकी