सुलग रही कश्मीर घाटी: अबतक 31 स्कूल और 110 सरकारी इमारतें जलाई गईं

0
कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कथित आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से लगातार कश्मीर घाटी हिंसा में झुलस रही है। पिछले चार महीनों में कश्मीर को काफी ज्यादा चोटें पहुंचाई गई है। उपद्रवियों ने घाटी के 31 स्कूलों को आग के हवाले कर दिया है वहीं 110 सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुक हैं। जलाए गए इन स्कूलों में से 25 सरकारी स्कूल, दो निजी स्कूल और अन्य सामाजिक संगठनों की मदद से चलाए जा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  शरीफ भी सईद के साथ

कश्मीर में जलाई गई कुल 110 इमारतों में से 65 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जो अब खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं। इसके अलावा बाकी आंशिक रूप से जलाई गई हैं। इन 110 इमारतों के अलावा 55 इमारतें ऐसी भी हैं जिन्हें अज्ञात हमलावरों ने अपने गुस्से का शिकार बना डाला और जमकर तोड़फोड़ की।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा, 'आप' के 4 MLA बेहोश

school-1

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में अशांति है। बुरहान मुजफ्फर वानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। वानी 15 साल की उम्र में घर छोड़कर आतंकवादी बन गया था, वानी का बड़ा भाई खालिद मुजफ्फर भी आतंकवादी था जो पिछले साल सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया था।

इसे भी पढ़िए :  जेल है केजरीवाल के लिए सही जगह- सतीश उपाध्याय

school

वानी के मौत के बाद से कश्मीर में हिंसा के हालात बन गए थे। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा में 3,300 से अधिक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे। जबकि इस दौरान राज्य में कई सौ करोड़ का आर्थिक नुकसान भी हुआ।

अगले स्लाइड में देखिए कश्मीर में तनाव और हिंसा को बयां करती दर्दनाक तस्वीरें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse