हिमाचल प्रदेश: ब्यास नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के पास ब्यास नदी में शनिवार(5 नवंबर) को एक एक बड़ा बस हादसा हो गया। चंडीगढ़-मनाली एनएच में मंडी के बिंद्राबनी चेक पोस्ट के समीप निजी बस नदी में गिर गई, और इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  एक बंदर की कीमत 500 रूपये ज़िंदा या मुर्दा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। राज्य की राजधानी शिमला से करीब 200 किलोमीटर दूर 45 से अधिक लोगों से भरी बस मंडी से कुल्लू शहर की ओर जा रही थी, तभी यह बृंदावनी के पास नदी में गिर गई।

इसे भी पढ़िए :  ‘सेक्स कॉन्टेस्ट’ में लगा दी कॉलेज की लड़कियों की तस्वीर, पढ़िए फिर क्या हुआ

उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि दुर्घटना में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। घायलों को मंडी स्थित जोनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति नाजुक है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए पूर्व PM नेहरू को बताया जिम्मेदार