फिल्म में पिता के अपमान पर भड़के मोहम्मद रफी के बेटे, करण जौहर के खिलाफ दर्ज करेंगे मुकदमा

0
करण जौहर

करण जौहर एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते नजर आ रहें हैं, मोहम्मद रफी के बेटे ने उन पर पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है। सिंगर मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने डायरेक्टर करण जौहर के खिलाफ मुकदमा करने का फैसला किया है। शाहिद ने बताया कि जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में मोहम्मद रफी के लिए अपमानजनक बात कही गई है। फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक डायलॉग में कहा है कि ‘मोहम्मद रफी गाते नहीं रोते थे।’

इसे भी पढ़िए :  दीपिका पादुकोण के पति बनेंगे शाहिद

शाहिद ने कहा, ‘मुझे करण जौहर पर शर्म आ रही है और मैने उनसे इसकी उम्मीद नहीं की थी। मेरे पिता रफी ने करण के पिता यश जौहर के लिए कई गाने गाये थे। करण को अपने फिल्म में संवाद के प्रति सजग रहना चाहिए। इस फिल्म में जिसने भी संवाद लिखा वह मूर्ख था उसे शायद रफी साहब की छवि मालूम नहीं है। एक प्रसिद्ध गायक के लिए इस तरह की अपमान जनक बात कैसे लिखी जा सकती है।’

इसे भी पढ़िए :  रणबीर की 'break up party' पर थिरके लोग, देखें वीडियो

रफी फाउंडेशन के अध्यक्ष बीनू नायर ने कहा,’हम करण जौहर को बहुत जल्द जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली, पंजाब, केरल और कोलकाता समेत पूरे देश में इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हम केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस अपमान जनक संवाद को फिल्म से हटाने की मांग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि इस विवाद के बावजूद करण ने अभी तक माफ नहीं मांगी और न ही उन्होंने फोन किया। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास मुकदमा करने के अलावा और कोई रास्ता बचा नहीं है, और मैं मुकदमा बहुत जल्द करूंगा।

इसे भी पढ़िए :  रिलीज होने से पहले 'बाहुबली 2' ने कमाए 45 करोड़