बांग्लादेश: हिंदुओं पर हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। कथित ईश निंदा को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा दर्जनों हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़ के बाद बांग्लादेश पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश पुलिस ने रविवार(6 नवंबर) को नौ और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे अब तक गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 53 हो गई है। नसीरनगर पुलिस थाना प्रभारी अबू जफर ने बताया कि ये गिरफ्तारियां उस वक्त की गई जब पुलिस ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया।

इसे भी पढ़िए :  पहले भी गुपचुप तरीके से होते रहे हैं सर्जिकल स्ट्राइक

ढाका के पूर्वोत्तर में 109 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्राह्मणबरिया जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। गिरफ्तार लोगों को बिना हिरासत के अनुरोध के पुलिस स्थानीय अदालत में पेश करेगी।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में हिन्दू पुजारी की सरेआम हत्या, आखिर क्यों?

आपको बता दें कि एक फेसबुक पोस्ट में इस्लाम धर्म के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कहे जाने के बाद कम से कम 15 मंदिरों और 20 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही हिन्दुओं की 100 से अधिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मेजबान बांग्लादेश ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराया, रचा इतिहास