UP: एटा में नशीला बिस्कुट खिलाकर चलती कार में महिला से गैंगरेप

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब से उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आई एक महिला को रविवार(6 नवंबर) को तड़के चार बजे लिफ्ट कुछ बदमाश देकर कार में बैठाए और कासगंज रोड पर ले जाकर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला के विरोध पर बदमाशों ने उसे पीटा और उससे नकदी जेवर लूट लिए। थाना कोतवाली देहात पर पुलिस ने गैंगरेप और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर हादसा : अब तक 9 लोगों की मौत, सपा नेता पर FIR

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय पीड़िता पंजाब की रहने वाली है और एटा आई थी। बस अड्डे रात एक सफेद कार पर तरसेन और उसके साथी आये और उसे गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर की लापरवाही से गई एक महिला की जान!

महिला ने पुलिस को बताया कि वह कार में बैठ गई, तरसेन ने उसे नशीला बिस्कुट खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही तरसेन और उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसके चार हजार रूपये नकद तथा सोने की बाली भी छीन ली।

इसे भी पढ़िए :  अरुण जेटली मानहानि मामले में देरी के चलते HC ने ठोका केजरीवाल पर जुर्माना

पुलिस ने बताया कि महिला आर्ष गुरूकुल गेट के निकट झाडियों में बेहोश पाई गई थी। उसे डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।