प्रदूषण की वजह से कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से दूर रहीं सोनिया

0
राष्ट्रपति
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का हिस्सा नहीं रही। बताया जा रहा है कि दिल्ली के प्रदूषण की वजह से सोनिया बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं। उनके घर से कुछ ही दूरी पर हो रहे इस बैठक में सोनिया गांधी को जाना था, इसके लिए तैयार भी थीं, उनके घर के बाहर गाड़ी भी खड़ी थी लेकिन फिर उन्होंने इरादा बदल लिया और घर में ही रहने का फैसला किया।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी की राह पर चले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, करेंगे दलित के घर भोजन

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया है कि श्रीमती गांधी अस्वस्थ हैं और उनका गला ठीक नहीं है। बता दें कि सोनिया गांधी पार्टी के अहम फैसले लेने वाली कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करने वाली थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अगस्त में वाराणसी में एक चुनावी यात्रा के दौरान बीमार होने के बाद अस्वस्थ चल रहीं सोनिया गांधी को आज भी उनके डॉक्टरों ने घर पर रहने की ही सलाह दी।

इसे भी पढ़िए :  यूपीए की सरकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बनाना चाहती थी आतंकी

गौरतलब है कि यही सलाह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी की जनता को दी है और कहा है कि अगर मुमकिन हो तो घर से ही काम किया जाए। उन्होंने बुधवार तक स्कूलों को बंद रखे जाने का आदेश भी दिया है, और अगले पांच दिन तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय की गई सीमाओं से 15 गुना ज़्यादा हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल एम्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर फेंकी गई स्याही, ड्राइवर ने छात्राओं पर चढ़ाई कार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse