मायावती ने बीजेपी और सपा पर बोला हमला, मोदी जी ने किसानों को दिया धोखा, अखिलेश ने नहीं किया कोई काम

0
बीजेपी और सपा

सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर बीजेपी और सपा पर निशाना साधा। मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता उनके बहकावे में ना आए। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा ड्रामा है। हमारे कार्यकाल में विकास का काम हुआ।

साथ ही मायावती ने अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि सपा की रथ यात्रा नौटंकीबाजी है। उसके लिए भीड़ जुटानी पड़ी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने काम किया होता तो उन्हें खोखली रथयात्रा नहीं निकालनी पड़ती। प्रदेश की जनता को गाड़ी नहीं, रोजी-रोटी और काम चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला के किए दर्शन

बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी जी ने किसान के साथ धोखा किया है। गन्ना का बकाया मूल्य का झूठा वादा किया। ये किसान विरोधी सरकार है। वह भूमि अधिग्रहण बिल लाने वाली थी, जिसे विरोध की वजह से वापस लेना पड़ा। बीजेपी के नेता उत्तर प्रदेश में हवा हवाई बयान दे रहे हैं और उनका मुंहतोड़ जवाब देना चाहती हूं।

इसे भी पढ़िए :  पटना में जेडीयू की बैठक शुरू, शरद व एनडीए पर हो सकता है फैसला

कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर मायावती ने कहा कि अगर सपा गठबंधन कर लेती है तो इसका मतलब होगा कि उसने पहले से ही अपनी हार मान ली। अगर उन्होंने काम किया होता तो सहारे की जरूरत नहीं पड़ती। यह पहले से ही हार चुके हैं। हारे लोगों को जनता स्वीकार नहीं करती।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार से मिले बीजेपी नेता, नीतीश कल ही ले सकते हैं शपथ !