कतर: विश्व कप के दौरान सड़कों पर नहीं बहेगी शराब

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व कप फुटबाल 2022 के दौरान कतर में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब प्रतिबंधित रहेगा। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने यह ऐलान किया है।

रूढिवादी मुस्लिम देश में विश्व कप के दौरान स्टेडियम के भीतर शराब पर प्रतिबंध को लेकर पहले ही विवाद था और अब इस नए एलान के बाद आयोजकों को फीफा और दमदार प्रायोजकों से दो चार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को क्यों कहा ट्रंप जैसा, पढ़ें पूरी खबर

टूर्नामेंट की आयोजन समिति के आला अधिकारी हसन अल थवाडी ने कहा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर विश्व कप के दौरान शराब का सेवन नहीं होगा और यह तय है। हम स्टेडियम और उसके इर्द गिर्द शराब के सेवन के खिलाफ है।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेटर समित गोहेल ने तोड़ा 117 साल का पुराना रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी में खेली नाबाद 359 रन की पारी

आपको बता दें कि कतर में शराबखोरी अवैध नहीं है और शराब होटलों में उपलब्ध है। हालांकि, सार्वजनिक स्थलों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध है और देश में शराब लाने की भी अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  ओलंपिक से लौटी एथलीट ओपी जैशा को हुआ स्‍वाइन फ्लू