लंदन: तूफान के कारण ट्रॉम पलटने से 5 की मौत, 50 घायल

0
लंदन

लंदन में एक ट्रॉम के पलट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया है। ये हादसा है दक्षिण लंदन का, जहां तूफान के कारण ट्रॉम के एक सुरंग के अंदर पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। ट्रैम के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब तक आरोपों का खुलासा नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  किसी महल से भी महंगा है ये कुत्ता, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने दक्षिण इंग्लैंड में लंदन के पास एक कस्बे क्रोयडान में हुई दुर्घटना पर कहा कि फिलहाल, हम पुष्टि कर सकते हैं कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इमरजेंसी सेवा कर्मी घटनास्थल पर फंसे लोगों की मदद के लिए पहुंचे। लंदन परिवहन ने कहा कि घटना एक सुरंग के अंदर हुई।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना जांच ब्यूरो इस घटना की जांच कर रहा है और इसका पता लगाएगा कि यह दर्दनाक घटना कैसे हुई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस घटना दुख प्रकट किया।

इसे भी पढ़िए :  हिजबुल सरगना की धमकी, कहा- कश्मीर को भारतीय फौजों का कब्रगाह बना दूंगा