नोटबंदी पर देश को ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ ना करें मोदी: मायावती

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार(13 नवंबर) को कहा कि पीएम मोदी 500 और 1000 रूपये के नोट पर अचानक पाबंदी के मुद्दे पर देश की जनता को ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ ना करें।

मायावती ने कहा कि अगर पीएम ने अपना घर परिवार सब कुछ देश के लिए छोड़ा है तो ये अच्छी बात है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वह जनहित से खिलवाड़ करते हुए देश की आम जनता को दुख और गंभीर पीड़ा पहुंचाने वाले अपरिपक्व फैसले लें और उस (फैसले) पर अडिग रहने का हठ करें।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस के ये पुराने नेता होंगे उत्तराखंड के सीएम, 18 को लेंगे शपथ

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता का ध्यान बंटाने के लिए देश की जनता को जान बूझकर एक बहुत बड़े जंजाल में फंसा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोकिया के फोन पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो सावधान

मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के क्रम में मोदी विदेश से काला धन लाकर देश के हर गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को 15 से 20 लाख रूपये देने का अपना चुनावी वायदा क्यों भूल गये हैं। वास्तव में मोदी सरकार ढाई साल में अपने चुनावी वायदों का एक चौथाई हिस्सा भी पूरा नहीं कर पाई है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा, 'आप' के 4 MLA बेहोश