दांव पर विजेंदर का एशिया पैसीफिक खिताब, पूर्व विश्व चैम्पियन फ्रांसिस चेका से होगी भिड़ंत

0
एशिया पैसीफिक खिताब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह अपने पेशेवर करियर के सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेंगे जब डब्ल्यूबीओ सुपर मिडिलवेट एशिया पैसीफिक खिताब बचाने के लिए उनका सामना पूर्व विश्व और मौजूदा अंतरमहाद्वीप चैम्पियन फ्रांसिस चेका से 17 दिसंबर को होगा। तंजानिया के 34 साल के अनुभवी मुक्केबाज चेका को 43 मुकाबलों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 17 नॉकआउट सहित 32 जीत दर्ज की हैं। वह सुपर मिडलवेट के दिग्गज मुक्केबाजों से भिड़ चुके हैं जिसमें डब्ल्यूबीए विश्व चैम्पियन रूस के फेदोर चुडिनोव और डब्ल्यूबीसी अंतरराष्ट्रीय चैम्पियन ब्रिटेन के मैथ्यू मेकलिन शामिल हैं। चेका ने 16 साल के अपने करियर के दौरान 300 राउंड के मुकाबले लड़े हैं जबकि विजेंदर को सिर्फ 27 राउंड के मुकाबले खेलने का अनुभव है।

इसे भी पढ़िए :  दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भी भारत की स्थिति मजबूत, पार किया 600 रनों का आंकड़ा

चेका डब्ल्यूबीएफ विश्व चैम्पियन रह चुके हैं और फिलहाल अंतरमहाद्वीप सुपर मिडलवेट चैम्पियन हैं जो खिताब उन्होंने इस साल फरवरी में सर्बिया के गीयर्ड अजेतोविच के खिलाफ जीता था। दूसरी तरफ विजेंदर अपने करियर में अब तक सात मुकाबलों में अजेय रहे हैं। चेका विजेंदर के अब तक के सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी हैं और भारतीय मुक्केबाज को कड़ी चुनौती देंगे। विजेंदर ने अब तक अपने सातों मुकाबले जीते हैं जिसमें छह नॉकआउट शामिल हैं। विजेंदर ने अपना पहला खिताब इस साल जुलाई में त्यागराज स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर जीता था।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक से घर लौट रहीं महिला हॉकी खिलड़ियों को ट्रेन में फर्श पर बैठकर करना पड़ा सफर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse