देश के 6 राज्यों के उपचुनाव में भारी मतदान, नोटबंदी रहा मुख्य मुद्दा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बीच देश के 6 राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानमंडल (विधानसभा व विधान परिषद) के उप चुनाव में भारी मतदान हुआ। इन सभी राज्यों में मतगणना 22 नवंबर को होगी।

इन चुनावों में मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी का फैसला मुख्य मुद्दा बना रहा। चुनाव आयोग के मुताबिक, छिटपुट हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों कूचबिहार व तमलुक और एक विधानसभा सीट मंतेश्वर के सीटों पर औसत 80 फीसद वोट पड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

असम में लखीमपुर लोकसभा और बैथलांग्सो विधानसभा सीट के उप चुनाव में 60 फीसद लोगों के शांतिपूर्ण मतदान के दौरान एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं अरुणाचल प्रदेश के चीन की सीमा से लगे हायुलियांग विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच 72 फीसद वोट पड़े।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने साधा निशाना- मोदी और PayTM में क्या हैं संबंध, नोट नहीं PM बदलो

वहीं तमिलनाडु की विधानसभा सीट तंजोवुर और अरवाक्कुरुचि में चुनाव 80 फीसद मतदान के साथ हुए। इसी के पास पुड्डुचेरी के नेल्लीथोप में भी 85.76 फीसद वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में 164 नगर परिषद और नगरपालिकाओं के चुनाव में 15,827 प्रत्याशियों ने 3706 सीटों के लिए चुनाव लड़ा। यहां 98.36 फीसद निर्वाचित सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोट जमा करने पर फिर सरकार का यू टर्न, अब वित्त मंत्री ने की ये नई घोषणा